जानकी देवी बजाज जयन्ती समारोह

कार्यक्रम विषय- पर्यावरण की प्रतीक जानकी देवी बजाज

दिनांक- 7 जनवरी 2017

स्थान- हिन्दलैम्प्स परिसर स्थित संस्कृति भवन

अध्यक्षता- श्री अरविन्द तिवारी

मुख्यवक्ता- श्री मंजर उल-वासै

संयोजन-शब्दम्

शब्दम् संस्था द्वारा जानकी देवी बजाज की 124वीं जयंती के अवसर पर हिन्द परिसर स्थित संस्कृति भवन में समारोह का आयोजन किया गया।

इस बार व्याख्यान का विषय ‘पर्यावरण की प्रतीक जानकी देवी बजाज’ था जिसे श्री मंजर उल-वासै ने रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। जानकी देवी बजाज के दर्शन पर बोलते हुए मंजर उल-वासै ने उनके पर्यावरण प्रेम को रेखांकित किया। उनकी सादगी, उनका गांधी दर्शन आदि पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए व्याख्यान का समापन किया।

कार्यक्रम से पूर्व जानकी देवी बजाज को समर्पित वृक्षारोपण एवं गौ पूजन भी किया गया।

"बेटियों को बचालो-बेटियाँ ही देश का भविष्य हैं।"

फोटो परिचय-

पोपलर का पौधा रोपित करतीं काॅलोनी की महिलाएँ।

गाय पूजन का दृश्य।

समूह छायांकन।

shabdam hindi prose poetry dance and art

previous topic next article