‘देशक्ति गीत/गायन प्रतियोगिता’

कार्यक्रम- देशक्ति गीत-गायन प्रतियोगिता

दिनांक- 31 जनवरी 2019

स्थान- संस्कृति भवन हिन्दलैम्प्स परिसर शिकोहाबाद, उ0प्र0

निर्णायक मण्ड़ल- श्री अरविन्द तिवारी, श्री एस.क.े शर्मा, श्रीमती प्रभा सिंह

अध्यक्षता- श्री उमाशंकर शर्मा

• कभी भाव विभोर तो कभी देशप्रेम में रंग गए श्रोतागण

• शब्दम् ने किया देशभक्ति गीत-गायन प्रतियोगिता का आयोजन

शब्दम् संस्था ने सिलाई केन्द्र की छात्राओं के मध्य गीत-गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुल 18 छात्राओं ने अपने गीत प्रस्तुत किए।

ये सभी छात्राएं शब्दम् द्वारा हिन्दलैम्प्स परिसर एवं ग्रामीण अंचल में संचालित जानकीदेवी सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से थी।

एक छात्रा ने जब ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गीत गाया तब उपस्थित सभी जनसमूह की आंखे गीत आगे बढने के साथ नम होने लगी। ‘तिरंगा मेरा तीन रंग का’ गीत ने सभागार को तिरंगमयी कर दिया। ‘आज़ादी खेल मत समझो बढ़ी मुश्किल से मिलती है’ गीत ने स्वतंत्रता सैनानियों की कुर्बानियों का अहसास सभागार को कराया। इसप्रकार कुल 18 छात्राओं ने लयात्मक अंदाज में गीत प्रस्तुत किए।

निर्णायक समिति अरविन्द तिवारी, एस.के. शर्मा, प्रभा सिंह ने कहा कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान देने में उन्हें बहुत कठिनाई हुई क्योंकि प्रत्येक छात्रा ने बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्रथम स्थान कु. रबीना, द्वितीय स्थान जेबानाज, तृतीय स्थान कुमारी रागिनी को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मुमताज बेगम ने शब्दम् संस्था को इसप्रकार के आयोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि गाॅव की लड़कियों को मंच बहुत मुश्किल से मिलता है किन्तु आज उन्होंने जो प्रस्तुत दी वह वेहद सराहनीय थी। विशिष्ट अतिथि शशि शर्मा ने कहा कि वह सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दींl

फोटो परिचय

next article