'भाव कत्थक'

'शब्दम्' की ओर से हिन्द परिसर में 'भाव कत्थक' का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन श्रीमती किरण बजाज ने दीप प्रज्वलित कर तथा कुमारी गीतिका बजाज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

कुमारी सुरीली सक्सेना ने तराना, कत्थक का लखनवी अंदाज व वृन्दावन की गोवर्धन लीला प्रस्तुत की। कुमारी पूनम व सुरीली ने भाव कत्थक प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आगरा की डा. नीरु शर्मा ने तबले पर अपना एकल वादन, रामकृष्ण ने बांसुरी डा. ईश्वर चन्द्र ने गायिकी व कत्थक गुरु रमन सिंह धाकरे ने पढंत प्रस्तुत कर दर्षकों का मन मोह लिया।

bhav kathak

shabdam hindi prose poetry dance and art

previous topic