शब्दम् 15वां स्थापना दिवस समारोह
दिनांक- 17 नवम्बर 2019, रविवार
सम्मान- प्रकाश मनु
कार्यक्रम विषय- ‘समकालीन बाल कविताः नई चुनौतियाँ और संभावनाएं’
अध्यक्षता- श्री उदयप्रताप सिंह
स्थान- संस्कृति भवन, हिन्द लैम्प्स परिसर शिकोहाबाद।
बाल कविता बच्चों का विस्मयकारी खिलौना है- प्रकाश मनु
शब्दम् के 15 वें स्थापना दिवस के अवसर लब्धप्रतिष्ठ बाल साहित्यकार एवं ‘नन्दन’ (बाल पत्रिका) के पूर्व संपादक रहे प्रकाश मनु का शब्दम् उपाध्यक्ष एवं श्री उदयप्रताप सिंह और शब्दम् सलाहकार समिति के सभी सदस्यों ने शब्दम् संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, बैजयन्ती माला, अंगवस्त्र और सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही शब्दम् सलाहकार समिति के सभी सदस्यों को शब्दम् अध्यक्ष किरण बजाज की ओर से विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें श्रीफल, अंगवस्त्र, शाॅल तथा सम्मान राशि प्रदान की गई। सम्मानित होने वाले सदस्यों में शब्दम् के उपाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, उमाशंकर शर्मा, मंजर-उल वासै, डॉ. धु्रर्वेन्द्र भदौरिया, अरविन्द तिवारी, डॉ. महेश आलोक, डॉ. रजनी यादव व डॉ. चन्द्रवीर जैन उपस्थित थे।
प्रकाश मनु ने समकालीन बाल कविता पर बोलते हुए कहा कि बाल कविता को बच्चे पढ़ते भी हैं और उससे खेलते भी हैं। बच्चों के लिए सबसे विस्मयकारी खिलौने का नाम बाल कविता है। चालाक लोगों को भगवान ने यही सजा दी है कि वे कभी भी भोली भाली हंसी नहीं हंस सकते। वे बच्चे नहीं बन सकते। कार्यक्रम के अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने कहा कि बाल कविता, एकता और सहानभूति उत्पन्न करती हैं। संचालन डॉ. महेश आलोक ने किया एवं डॉ. रजनी यादव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राम मनोहर अग्रवाल, अनिल उदित जैन, आर.सी. यादव, सुरेन्द्र सिंह यादव, शिवरतन सिंह, लक्ष्मीनारायण, हरीशंकर यादव, राधेश्याम यादव, आलोक आर्श, कृपाशंकर ‘शूल’ सहित अनेक साहित्यिक लोग उपस्थित रहे।
प्रकाश मनु: संक्षिप्त जीवन-परिचय
1950: 12 मई को शिकोहाबाद (उत्तर प्रदेश) में जन्म, प्रमाण-पत्र के अनुसार। वैसे सही जन्म-वर्ष 1951 है, और जन्मतिथि अज्ञात। घरेलू गणनाओं के हिसाब से जन्म मई या फिर मार्च में हुआ।
1971: नारायण काॅलेज, शिकोहाबाद से बी.एस-सी, की परीक्षा पास की।
1973: आगरा काॅलेज, आगरा से भौतिक विज्ञान में एम.एस-सी. पास की।
1975: नारायण काॅलेज, शिकोहाबाद से हिंदी साहित्य में एम.ए. की परीक्षा पास की।
1979:‘छायावाद एवं परवर्ती काव्य में सौंदर्यानुभूति’विषय पर शोध-कार्य संपन्न।
1980: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्रसे शोध पर पी-एच.डी. की डिग्री हासिल की। बाद में पी-एच.डी. की डिग्री मदर टेरेसा ने प्रदान की, जो दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
1986: 31 जनवरी को दिल्ली प्रेस से त्यागपत्र। उसी दिन हिंदुस्तान टाइम्स की बाल पत्रिका ‘नंदन’ के संपादकीय विभाग में ज्वाइन किया। इसी वर्ष अक्टूबर महीने में लोक साहित्य के लिए फकीर बने एक भव्य साहित्यकार देवेंद्र सत्यार्थी जी से मुलाकात। यह संबंध कुछ इस तरह परवान चढ़ा कि प्रकाश मनु को पूरी तरह सत्यार्थीमय होते देखा गया।
2008: बाल पत्रिका ‘नंदन’ में संपादक के रूप में पदोन्नति हुई।
2010: 30 अप्रैल को बाल पत्रिका‘नंदन’के संपादन से अवकाश लिया।
प्रकाश मनुः अब तक प्रकाशित साहित्य
उपन्यास
1. यह जो दिल्ली है, 1993, मानक पब्लिकेशंस प्रा.लि., दिल्ली। (दूसरा संस्करण, 2006, लोकप्रिय प्रकाशन, दिल्ली।)
2. कथा सर्कस, 1995, मानक पब्लिकेशंस प्रा.लि., दिल्ली। (दूसरा संस्कृरण, 2012, इंद्रप्रस्थ प्रकाशन, दिल्ली।)
3. पापा के जाने के बाद 1998, किताबघर प्रकाशन, नई दिल्ली। (दूसरा संस्करण, किताब घर, नई दिल्ली।)
कहानी-संग्रह
4. दिलावर खड़ा है, (देवेंद्र कुमार और विजयकिशोर मानव के साथ), 1990, मगध प्रकाशन, दिल्ली।
5. अंकल को विश नहीं करोगे, 1994, मानक पब्लिकेशंस प्रा.लि., दिल्ली।
6. सुकरात मेरे शहर में, 2002, इंद्रप्रस्थ प्रकाशन, दिल्ली।
7. तुम कहाँ हो नवीन भाई, 2003, विद्या विहार, नई दिल्ली।
8. अरूंधती उदास है, 2006, आलेख प्रकाशन, दिल्ली।
9. जिंदगीनामा एक जीनियस का, 2008, रचनाकार प्रकाशन, दिल्ली।
10. मेरी इकतीस कहानियाँ, 2008, नमन प्रकाशन, नई दिल्ली।
11. मिसेज मजूमदार, 2010, इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल, दिल्ली।
12. मेरी श्रेष्ठ कहानियाँ, 2010, दृष्टि प्रकाशन, दिल्ली।
13. 21 श्रेष्ठ कहानियाँ, 2010 दृष्टि प्रकाशन, दिल्ली।
14. मिनी बस तथा अन्य कहानियाँ, 2015, अमन प्रकाशन, कानपुर।
15. प्रकाश मनु की लोकप्रिय कहानियाँ, 2015, प्रभात पेपरबैक्स, नई दिल्ली।
16. मेरी कथा-यात्रा: प्रकाश मनु, 2019, शिलाक्षर सदन प्रा.लि., दिल्ली।
कहानी-संग्रह
17. कविता और कविता के बीच (देवेंद्र कुमार के साथ), 1988, धारा प्रकाशन, दिल्ली।
18. छूटता हुआ घर, 1992, मगध प्रकाशन, दिल्ली।
19. एक और प्रार्थना, 1999, नमन प्रकाशन, नई दिल्ली।
संस्मरण/साक्षात्कार
20. मुलाकात, 1998, अभिरूचि प्रकाशन, दिल्ली।
21. रामविलास शर्मा: अंतरंग स्मृतियाँ और मुलाकातें, 2002, स्वराज प्रकाशन, दिल्ली।
22. देवेंद्र सत्यार्थी: एक भव्य लोकयात्री, 2004, प्रतिभा प्रतिष्ठान, दिल्ली।
23. कथापुरूष शैलेश मटियानी, 2004, ग्रंथ सदन, दिल्ली।
24. रामदरश मिश्र: एक अंतर्यात्रा, 2004, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली।
25. एक दुर्जेय मेधा विष्णु खेरे, 2004, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली।
26. नब्बे बरस का सफर, 1998, दुर्ग (छत्तीसगढ़) से महावीर अग्रवाल के संपादन में प्रकाशित पत्रिका ‘सापेक्ष’ का विशेषांक।
27. यादों का कारवाँ, 2012, शांति पुस्तक मंदिर, दिल्ली।
28. शिखर आलोचक रामविलास शर्मा से अंतरंग बातचीत, 2014, इंद्रप्रस्थ प्रकाशन, दिल्ली।
29. मेरे कुछ आत्म-संस्मरण, 2018, दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली।
आलोचना/इतिहास
30. हिंदी बाल कविता का इतिहास, 2003, मेधा बुक्स, दिल्ली।
31. बीसवीं शताब्दी के अंत में उपन्यास: एक पाठक के नोट्स, 2003, नमन प्रकाशन, नई दिल्ली।
32. हिंदी बाल साहित्य के शिखर व्यक्तित्व, 2013, प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली।
33. हिंदी बाल साहित्य: नई चुनौतियाँ और संभावनाएँ, 2014, कृतिका बुक्स, दिल्ली।
34. भारतीय साहित्य के निर्माता देवेंद्र सत्यार्थी (विनिबंध), 2014, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली।
35. भारतीय साहित्य के निर्माता विष्णु प्रभाकर (विनिबंध), 2017, साहित्य अकादमी, नई दिल्ली।
36. हिंदी बाल साहित्य का इतिहास, 2018, प्रभात प्रकाशन, दिल्ली।
37. हिंदी बाल साहित्य के निर्माता, 2019, लोकप्रिय प्रकाशन, दिल्ली।
बाल कविता-संकलन
38. इक्यावन बाल कविताएँ, 2003, सावित्री प्रकाशन, दिल्ली।
39. हाथी जा जूता, 2005, सरला प्रकाशन, दिल्ली।
40. हाथी का जूता, 2005, सरला प्रकाशन, दिल्ली।
41. बच्चों का एक सौ एक कविताएँ, 2006, चेतना प्रकाशन, दिल्ली।
42. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ, 2011, ग्लोबल विजन पब्लिशर्स, नई दिल्ली।
43. 101 शिशिगीत, चेतना प्रकाशन, दिल्ली, 2011, चेतना प्रकाशन, दिल्ली। (आत्माराम एंड संस, दिल्ली)
44. 101 गीत-पहेलियाँ, 2011, साहित्यिका इंडियन पब्लि., कश्मीरी गेट, दिल्ली। (आत्माराम एंड संस, दिल्ली)
45. मेरी प्रिय बाल कविताएँ, 2012, विद्यार्थी प्रकाशन, दिल्ली।
46. मेरे प्रिय शिशुगीत, 2015, हिमाचल बुक सेंटर, दिल्ली। (इंद्रप्रस्थ प्रकाशन, दिल्ली)
47. प्रकाश मनु की बाल कतिताएँ, 2017, दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली।
48. मेरी संपूर्ण बाल कविताएँ, 2018, दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली।
बाल कविता-संग्रह
49. मेरी संपूर्ण बाल कहानियाँ (तीन खंड़), 2017, दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली।
बाल उपन्यास
50. प्रकाश मनु के संपूर्ण बाल उपन्यास (दो खंड), 2019, इंद्रप्रस्थ प्रकाशन, दिल्ली।
51. 19 बाल नाटक, 13 बाल विज्ञान साहित्य, आठ संपादित पुस्तकें तथा बच्चों के लिए संपादित 12 पुस्तकें।
पुरस्कार
1. कविता संग्रह ‘छूटता हुआ घर’ पर प्रथम गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार (1995)।
2. हिंदी अकादमी का साहित्यकार सम्मान (2005-2006)।
3. साहित्य अकादमी का पहला बाल साहित्य पुरस्कार (2010)।
4. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का बाल साहित्य का शीर्ष सम्मान, बालभारती पुरस्कार (2012)।
फोटो परिचय
‘समकालीन बाल कविता: नई चुनौतियाँ एवं संभावानाएं’ विषय पर बोलते प्रकाश मनु।
सभागार में उपस्थित श्रोतागण, प्रकाश मनु को सुनते हुए।
प्रकाश मनु का सम्मान करते शब्दम् सलाहकार समिति के सदस्य।
सभागार में उपस्थित गण्यमान्यजन।
समूह छायांकन।
![]() |
![]() |