वसंत काव्य गोष्ठी

दिनांक- 16 फरवरी 2024

स्थान- संस्कृति भवन, बजाज इले. लि. आवासीय परिसर, शिकोहाबाद।

कविगण- उत्तम सिंह ‘उत्तम’, सत्यदेव पाण्डेय, अपराजिता सिंह ‘श्रेया’

शब्दम् संस्था के तत्वावधान में 16 फरवरी 2024 को वसंत पर्व के उलक्ष्य में ‘श्रीराम काव्य गोष्ठी’ का आयोजन शिकोहाबाद स्तिथ संस्कृति भवन में हुआ। शब्दम् अध्यक्ष किरण बजाज द्वारा मुम्बई से भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा बसंत तब ही सुंदर होगा।

कवि उत्तम सिंह उत्तम ने अपने काव्य पाठ में अपनी रचना गुनगुनी धूप धारो धरा ने नवीन रूप पहनी पीत सरसों की शाटिका सुहाई’ से सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सत्यदेव पाण्डेय की कविता ‘मानस की लोक प्रीता घर-घर फैल गयी जिसे देख.....बैर और द्वेषभाव मानस ने पाठ पढाया था’ से पूरा सभागार कवितामय हो गया।

कवयित्री अपराजिता सिंह ‘श्रेया’ की रचना ‘राम-राम अभिवादन करते, हिंदू की पहचान यही है। यहाँ राम का जन्म हुआ था, पूरा हिंदुस्तान यही है’ ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन व्यंग्यकार अरविन्द तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंजर उलवासै ने दिया। कार्यक्रम मेें काव्यगोष्ठी में अनेक काव्यप्रेमी उपस्थित रहे।

फोटो परिचय

काव्य पाठ करते कवि सत्यदेव पाण्डेय

काव्य पाठ करते कवि उत्तम सिंह ‘उत्तम’

काव्य पाठ करती कवयित्री अपराजिता सिंह ‘श्रेया’

सभागार का दृश्य

समूह छायांकन

 

shabdam hindi prose poetry dance and art

previous topic next article